पश्चिमी बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ भगवा झंडा फहराया

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने देश की राजनीति में नए समीकरणों को जन्म दिया है। इन चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सबसे अधिक चर्चा पश्चिम बंगाल की हो रही है, जहां इस बार के चुनाव में भगवा फहरा गया। भाजपा ने 15 वर्षों से मजबूत माने जाने वाले ममता बनर्जी के किले को ढहा दिया। पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस 100 से कम सीटों पर सिमट गई। भाजपा ने राज्य के लगभग हर क्षेत्र में सेंध लगाते हुए ममता बनर्जी के मजबूत गढ़ों में भी भगवा परचम लहराया। यहां तक कि मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी के उदय ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति की दिशा बदल दी। उनकी पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। वहीं असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर विकास मॉडल पर जनता की मुहर लगवाई। केरल में जनता ने 10 वर्षों बाद बदलाव का फैसला लेते हुए कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सत्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। पुडुचेरी में भी एनडीए गठबंधन ने अपनी पकड़ बरकरार रखी। भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की ताकत और जनता के विश्वास की जीत बताया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी 292 सीटों के रुझानों के अनुसार बंगाल में भाजपा 208 सीटों पर जीत गई, जबकि तृणमूल कांग्रेस लगभग 79 सीटों पर ही जीत पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.