सीमा सन्देश # श्रीगंगानगर। रोटरी क्लब श्रीगंगानगर रॉयल द्वारा अपना घर आश्रम, पठानवाला में 40 किलोवाट सोलर प्लांट की स्थापना की गई है। अध्यक्ष इंजी. अर्जुन वधवा ने बताया कि जिला प्रांतपाल भूपेश मेहता ने इस सोलर पावर प्लांट का विधिवत लोकार्पण किया। लगभग 12 लाख रुपये की लागत से स्थापित यह प्रकल्प एडवोकेट दीपक जैन ने अपने माता-पिता राजवंती देवी व एडवोकेट मनमोहन जैन तथा सीए पवन गुप्ता ने अपने माता-पिता भगवती देवी व तुलसी राम गुप्ता की पावन स्मृति में प्रदत्त किया है। मुख्य अतिथि जिला प्रांतपाल भूपेश मेहता ने कहा कि रोटरी ने आज उम्मीद को ऊर्जा में बदल दिया है। उन्होंने इसे डिस्ट्रिक्ट-3090 के लिए एक मॉडल प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि यह संयंत्र आगामी 25-30 वर्षों तक अनवरत सेवा करेगा तथा बिजली बिल में होने वाली बचत से अपना घर आश्रम के सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने सोलर प्लांट की नियमित सार-सम्भाल के लिए भी प्रेरित किया। अध्यक्ष अर्जुन वधवा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक सेवा को एक साथ साधने के उद्देश्य से सोलर प्लांट की स्थापना की गई है। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि प्रांतपाल इलेक्ट शिव शंकर वशिष्ठ, पूर्व जिला प्रांतपाल राजेन्द्र तनेजा व संजय गुप्ता तथा आईपीडीजी डॉ. संदीप चौहान रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब सदस्य, पूर्व अध्यक्ष सहित अपना घर आश्रम सेवासाथी एवं प्रभुजन उपस्थित थे। मंच संचालन हरजीत हैरी ने किया।
अपना घर आश्रम में सोलर प्लांट का लोकार्पण

Leave a Reply