परिष्कार कॉलेज में खुला आईआईटीरुड़की का नोडल सेंटर

jaipur update

सीमा सन्देश # जयपुर

आईआईटी रुड़की ने परिष्कार कॉलेज को ‘वर्चुअल लैब्स’ के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए अपना नोडल सेंटर चुना है। इस पहल के तहत आईआईटी रुड़की की टीम ने कॉलेज में कार्यशाला आयोजित कर विद्यार्थियों और शिक्षकों को वर्चुअल प्रैक्टिकल्स का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में आईआईटी रुड़की के प्रोजेक्ट एसोसिएट चेतन धीमान, अमित शर्मा और रोहन वधवा ने करीब 200 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को डिजिटल माध्यम से प्रयोग करने की प्रक्रिया समझाई। अब परिष्कार कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न विषयों में 1500 से अधिक वर्चुअल प्रयोग अपनी कक्षा और घर से भी कर सकेंगे। चेतन धीमान ने बताया कि वर्चुअल लैब्स के जरिए विद्यार्थी बिना अतिरिक्त खर्च के मोबाइल और डिजिटल सिस्टम पर प्रैक्टिकल कर सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि परिष्कार कॉलेज के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर काफी अच्छा है और यह पहल उनके करियर को नई दिशा देगी। कॉलेज निदेशक डॉ. राघव प्रकाश ने कहा कि आईआईटी रुड़की के सहयोग से विद्यार्थियों और शिक्षकों को वास्तविक प्रयोगशाला जैसा अनुभव मिल रहा है, जिससे उन्हें उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण और बेहतर जॉब अवसर हासिल करने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.