एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों पर मारुति बढ़ाएगी फोकस

new delhi update

नई दिल्ली

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाकर ऑटो सेक्टर में अपनी मजबूत स्थिति एक बार फिर साबित की है। कंपनी ने भारत में करीब 19.7 लाख वाहनों की बिक्री दर्ज की है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए अब तक का सबसे अधिक डिविडेंड भी घोषित किया है। हालांकि पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी के मुनाफे में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जिसकी मुख्य वजह उत्पादन लागत और कच्चे माल की बढ़ती कीमतें बताई जा रही हैं। इसके बावजूद कंपनी की कुल बिक्री और बाजार में पकड़ मजबूत बनी हुई है। रिकॉर्ड बिक्री के बाद मारुति सुजुकी ने भविष्य के लिए बड़ा विस्तार प्लान तैयार किया है। कंपनी आने वाले समय में छोटी हैचबैक कारों और एसयूवी दोनों सेगमेंट पर समान रूप से ध्यान देगी। इसके तहत कई नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे, वहीं मौजूदा लोकप्रिय कारों के अपडेटेड वर्जन भी बाजार में उतारे जाएंगे। कंपनी की लोकप्रिय एसयूवी जैसे मारुति सुजुकी ब्रेजा और मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के नए संस्करण भी जल्द देखने को मिल सकते हैं, जबकि माइक्रो एसयूवी से लेकर बड़ी एसयूवी तक कई नए मॉडल लाने की तैयारी चल रही है।भारत में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग को देखते हुए कंपनी अब ईवी सेगमेंट में भी आक्रामक रणनीति अपना रही है। हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ई-विटारा कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में कंपनी एक इलेक्ट्रिक एमपीवी भी बाजार में उतार सकती है, जिससे उसका इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो और मजबूत होगा। कंपनी का लक्ष्य पारंपरिक पेट्रोल कारों के साथ-साथ ईवी बाजार में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.