लग्जरी डिजाइन और एआई पावर केसाथ आएगा ऐपल का स्मार्ट चश्मा

सैन फ्रांसिस्को

टेक दिग्गज ऐप्पल इंक अब स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में बड़ा कदम रखने जा रही है। खबर है कि कंपनी इस साल अपने पहले एआई पावर्ड स्मार्ट चश्मे को पेश कर सकती है। शुरुआती प्रोटोटाइप से संकेत मिले हैं कि यह डिवाइस केवल एक हाईटेक गैजेट नहीं, बल्कि लग्जरी फैशन एक्सेसरी जैसा अनुभव देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐप्पल अपने स्मार्ट ग्लासेस में डुअल कैमरा सेटअप का परीक्षण कर रही है, जो डेप्थ परसेप्शन, आसपास की स्कैनिंग और रियल-वर्ल्ड विजुअल अंडरस्टैंडिंग जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि कंपनी के एआई फीचर्स को विजुअल डेटा की जरूरत होती है और यही कैमरे उस जरूरत को पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.