ग्लेमर और कैमरे की चकाचौंध के पीछे कितनी मेहनत छिपी होती है, इसका बेहतरीन उदाहरण हैं तमन्ना भाटिया। उनकी फिट और टोन्ड बॉडी किसी जादू का नतीजा नहीं, बल्कि सख्त अनुशासन और लगातार मेहनत का परिणाम है। 12-12 घंटे की शूटिंग से पहले भी वह सुबह 4:30 बजे उठकर वर्कआउट करती हैं। उनके लिए फिटनेस कोई फेज नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है।वर्कआउट में बोरियत की जगह नहीं तमन्ना अपनी एक्सरसाइज रूटीन में विविधता बनाए रखती हैं। वेटलिफ्टिंग, पिलाटेस, फंक्शनल ट्रेनिंग, डांस और कभी-कभी स्विमिंग भी उनकी दिनचर्या में शामिल है। वह तेजी से ज्यादा सही तकनीक पर जोर देती हैं। उनका मानना है कि मसल्स की बर्न को महसूस करना जरूरी है, इसलिए वह स्लो और कंट्रोल्ड मूवमेंट्स पर ध्यान देती हैं। संतुलित आहार पर भरोसा तमन्ना क्रैश डाइट में विश्वास नहीं रखतीं। वह डेयरी और ग्लूटेन से परहेज करती हैं और प्रोटीन से भरपूर भोजन जैसे अंडे और दालें अपनी डाइट में शामिल करती हैं। जटिल काबोर्हाइड्रेट जैसे क्विनोआ और ब्राउन राइस भी उनके मील प्लान का हिस्सा हैं। प्रोसेस्ड शुगर और तली भुनी चीजों से दूरी बनाकर वह घर का बना सादा और पौष्टिक खाना पसंद करती हैं। फिटनेस एक आदत, कोई बोझ नहीं उनके मुताबिक, फिट रहना दांत ब्रश करने जैसी रोज की आदत होना चाहिए। जिन दिनों शरीर को आराम की जरूरत होती है, उन दिनों वह योग या लंबी वॉक से एक्टिव रिकवरी करती हैं। अपने ट्रेनर के साथ मिलकर वह ऐसा संतुलन बनाती हैं जिससे शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न पड़े। हल्दी जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थ भी उनकी डाइट का हिस्सा हैं। तमन्ना भाटिया की फिटनेस हमें सिखाती है कि असली बदलाव शॉर्टकट से नहीं, बल्कि निरंतरता और सही सोच से आता है।
तमन्ना भाटिया ऐसे रखती हैं खुदको सुपर फिट और एनर्जेटिक

Leave a Reply