ऐतिहासिक संविधान सम्मान पदयात्राका आयोजन किया

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक संविधान सम्मान पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा ने पूरे शहर में सामाजिक एकता, समानता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। पदयात्रा की शुरुआत स्थानीय अंबेडकर विहार से हुई, जो शहर के मुख्य मार्ग साहवा रोड, मुख्य बाजार, बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई पुनः अंबेडकर विहार पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

पदयात्रा में युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागी अपने हाथों में बैनर, तख्तियां और संविधान की प्रतियां लेकर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाते नजर आए। कई स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई।

यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए कि इसका एक छोर रेलवे स्टेशन तो दूसरा छोर टैगोर चौक तक पहुंच गया। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। यात्रा का विधायक निवास पर विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान विधायक अमित चाचाण, एसडीएम राहुल श्रीवास्तव, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मोदी, बलवीर सुथार, ओम सुथार, राजेश कन्दोई, पूर्व प्रधान सोहन ढिल, रामकुमार स्वामी, कृष्णा वाल्मीकी, सुभाष सर्वा, प्राचार्य अमरसिंह मूनपूरिया, शिवभगवान डिगवाल, हेतराम बामनिया, नायक समाज के जिलाध्यक्ष प्रेम नायक, पूर्णचंद मूनपूनिया, राजेन्द्र मीणा, अनिष शक्रवाल, आलोक बिवान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.