रावतसर : पुरानी व्यवस्था के तहत गेहं खरीद व सरसों तुलवाई में वारदाने का वजन तय करने की मांग

सीमा सन्देश | रावतसर
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक किसान भवन, हनुमानगढ़ जंक्शन में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद धारणिया ने कहा कि वर्तमान समय किसानों के लिए सबसे कठिन दौर है। प्रदेश मंडी प्रमुख प्रेम बेनीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे धान मंडियों में किसानों के साथ खड़े रहें।

जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सूडा ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद और सरसों की तुलवाई में किसानों के साथ आंख मिचौली की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार पिछले पैटर्न पर किसानों की संपूर्ण गेहूं की खरीद करे तथा सरसों तुलवाई में वर्ष 2022 का समझौता लागू किया जाए।

बैठक के बाद किसान जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां सूडा ने कहा कि किसान की लड़ाई लड़ते समय सभी किसान संगठनों को अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थ छोड़ने होंगे, क्योंकि सरकार चाहे किसी की भी हो, किसानों को सड़क पर भूखे-प्यासे बैठना ही पड़ता है। इस पर जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद को लेकर पिछले पैटर्न पर ही खरीद करने का आश्वासन दिया। यह रहे मौजूद- बैठक में सिकंदर सिंह बराड़, चतर सिंह रावतोत, प्रेम सिहाग, रामकुमार धारणिया, जगदेव सिंह खोसा, हरिश पचार, रामेश्वर सुथार, राजपाल छाबा, सुरेंद्र स्वामी, धर्मपाल गोदारा, कमलेश डेलू, पदमाराम, मनोहर धारणिया, मुकेश गोदारा, विकी नीवाद, रूपेंद्र सिंह, भूप सिंह, विजेंद्र कड़वासरा, जयवीर गोदारा, नरेंद्र छींपा, विनोद बिश्नोई, भूपराम तरड़, लालचंद, शिवलाल, पृथ्वी स्वामी, इंद्रसेन मांझू, शिव पुरोहित, ताराचंद उलानिया, राजा राम स्वामी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.