जमीनी स्तर पर जनता के बीच सक्रियहोकर काम करें : दर्शन आर शाह

delhi update

नई दिल्ली। भाजपा जनकल्याण मंच की राष्ट्रीय गूगल बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष दर्शन आर शाह के सान्निध्य एवं मयंक के नेतृत्व में हुई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक बताया। दर्शन आर शाह ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ भाजपा का मूल मंत्र है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब सेवा एवं विकास के माध्यम से देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय केवल बैठकों का नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर जनता के बीच काम करने का है। बैठक में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और साधु-संतों के सम्मान को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। गौमाता को ‘राष्ट्रीय माता’ घोषित करने की मांग को लेकर देशव्यापी अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों को तहसीलदार, एसडीएम और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.