किसानों एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगा : रल्हन

sri ganganagar

सीमा सन्देश# श्रीगंगानगर। पंजाब नैशनल बैंक के मण्डल प्रमुख सतीश रल्हन ने कहा कि बैंक कृषि ऋणों एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तपोषण के माध्यम से किसानों महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगा। रल्हन शुक्रवार को मण्डल कार्यालय में आयोजित कृषि आॅउटरीच कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर 240 केन्द्रों पर कृषि आॅउटरीच कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके अंतर्गत अब तक जिले में 52.12 करोड़ की 427 लीड प्राप्त हुर्इं। 154 प्रस्तावों में 15.85 करोड़ के ऋण मौके पर स्वीकृत किए। इससे पूर्व आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के प्रधान कार्यालय नई दिल्ली से आए मनोज कुमार धींगड़ा उप महाप्रबंधक ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रीति गर्ग, उप निदेशक (होर्टिकल्चर) रही। गर्ग ने किसानों का आह्वान किया कि वे होर्टिकल्चर योजनाओं के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सबसिडी का भी लाभ उठाएं। उप महाप्रबंधक धींगड़ा ने पीएनबी के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताते हुए बैंकिंग सेवाओं पर फीडबैक लेने के साथ स्वयं सहायता समूह का महत्व बताते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तरक्की का संबल बताया। उन्होंने कहा कि बैंक सभी प्रकार के व्यापारियों, आड़तियों, ट्रैडर्स, दुकानदारों, फैक्ट्रीज, होलसेल डीलर्स एवं वेयर हाऊस यूनिटों को लोन देने के साथ किसानों और महिलाओं को भी प्राथमिकता से ऋण प्रदान करता है। कृषि आॅउटरीच कार्यक्रम में मण्डल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक हरीश चंद्र भादू, शिव कुमार धीमान, राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राकेश कुमार, सतीश कुमार सहित आसपास क्षेत्र के खाताधारक किसानों, ग्राहकों एवं महिलाओं ने शिरकत की। संचालन रोशन लाल चायल, वरिष्ठ प्रबंधक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.