श्रीगंगानगर। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख सतीश रल्हन ने कहा कि बैंक किसानों को वित्तीय साक्षरता के साथ-साथ चिकित्सा परामर्श सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगा। बुधवार को बैंक की ओर से श्रीगंगानगर जिले के समेजा कोठी, हरदासवाली, 75 जीबी, 51 एलएनपी (बींझबायला) और 17 एमडी गांवों में कृषि चौपालों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि ऋण, कृषि स्वर्ण ऋण, डेयरी एवं पशुपालन ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बैंक की विशेष बचत खाता योजनाएं ‘हरित’ और ‘समृद्धि’ के लाभ भी बताए गए। कृषि चौपालों में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक के उप मंडल प्रमुख सुभाष चंद्र ने बताया कि पीएनबी नवाचार के तहत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रहा है। इसके अलावा ‘एम-स्वस्थ’ डिजिटल हेल्थकेयर सर्विस के माध्यम से खाताधारक किसानों को मुफ्त चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बैंक जल्द ही जिले के 100 गांवों को चिह्नित कर कृषि चौपालों के जरिए किसानों को वित्तीय जागरूकता और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करेगा।
पीएनबी किसानों को वित्तीय साक्षरता के साथ चिकित्सा परामर्श भी उपलब्ध करवाएगा

Leave a Reply