मोदी विवि की छात्राओं ने microsoft नोएडा का शैक्षणिक दौरा किया

Education

लक्ष्मणगढ़

मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के टेक्निकल स्किल्स एंड डेवलपमेंट सेल एवं करियर डेवलपमेंट सेंटर द्वारा 25 अप्रैल को नोएडा स्थित माइक्रोसॉफ्ट सॉवरेन ऑफिस का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया। इस भ्रमण में छात्र प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग काउंसिल की 42 चयनित छात्राओं ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व ईशा त्रिवेदी ने किया। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट के कंसल्टेंट आशीष रंजन और सीनियर कंसल्टेंट मधुर शुक्ला ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, लार्ज लैंग्वेज मॉडल, एआई आधारित तकनीकों और भविष्य की डिजिटल संभावनाओं की जानकारी दी। सत्र के दौरान छात्राओं ने एआई क्विज में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुरस्कार भी जीते। छात्राओं ने माइक्रोसॉफ्ट के आधुनिक कार्य वातावरण को भी करीब से समझा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को उद्योग जगत से जोड़ते हुए नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी देना और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.