आज मोबाइल से डरावनी आवाज आए तो डरना मत!

Emergency alert

नई दिल्ली। अगर आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज बीप या इमरजेंसी अलर्ट दिखाई दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। डीओटी और एनडीएमए देशभर में नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण कर रहे हैं। दो मई को भी इसका परीक्षण किया जाएगा। यह प्रणाली ‘सेल ब्रॉडकास्ट’ तकनीक पर आधारित है, जिसे सी डॉट ने स्वदेशी तकनीक से विकसित किया है। इसकी खासियत यह है कि आपदा के समय नेटवर्क व्यस्त होने पर भी यह एक साथ हजारों मोबाइल फोन तक चेतावनी संदेश पहुं चा सकती है। सरकार भविष्य में इस तकनीक का उपयोग भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने, गैस रिसाव और केमिकल हादसों जैसी आपात स्थितियों में लोगों को समय रहते सतर्क करने के लिए करेगी। फिलहाल देशभर में इसका ट्रायल चल रहा है और लोगों को हिंदी, अंग्रेजी व क्षेत्रीय भाषाओं में अलर्ट संदेश मिल रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षण है और लोगों को किसी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.