सीमा सन्देश # बरवाली। विद्यालय स्तरीय अंडर-17 बालिका राजस्थान क्रिकेट टीम का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर 21 अप्रैल से लगातार जारी है, जिसमें टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह 16 सदस्यीय टीम 29 अप्रैल से 3 मई तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित 69वीं क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम के साथ मुख्य कोच माया जाट, मैनेजर किरण साईं, सहायक कोच भावेंद्र जाखड़, महिला प्रभारी सोनी वर्मा तथा व्यवस्थापक राजकुमार खीची मौजूद रहेंगे। शिविराधिपति एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परलीका के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने बताया कि परलीका के लिए यह गौरव का विषय है कि इतने बड़े स्तर का कैंप यहां आयोजित हो रहा है। ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि बृजलाल कालवा ने कहा कि बेटियों ने शिविर के दौरान बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है और रोहतक में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी।
Leave a Reply