पदमपुर में श्रद्धा के साथ मनायागया सीता नवमी महोत्सव

सीमा सन्देश # पदमपुर। जिला मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की प्रेरणा तथा विश्व हिंदु परिषद के सहयोग से श्रीराम मंदिर स्वर्णकार समाज महिला मंडल सेवा समिति और बालाजी धाम में सीता नवमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें माता सीता के आदर्श जीवन तथा उनके त्याग, धैर्य और शक्ति के स्वरूप को स्मरण किया गया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्रीराम और हनुमानजी को साक्षी मानकर सनातन धर्म के मूल्यों को अपनाने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सीता नवमी के पावन अवसर पर मंदिरों में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ माता सीता के चित्र पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। श्री बालाजी धाम और श्रीराम मंदिर में माता सीता व भगवान राम की विशेष सजावट की गई, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published.