अफवाहों से बढ़ी पैनिक बाइंग, आंध्र प्रदेशमें 400 से अधिक पेट्रोल पंप अस्थायी बंद

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद अफवाहों के कारण पैनिक बाइंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका असर आंध्र प्रदेश में साफ दिखाई दिया, जहां आपूर्ति बाधित होने और अचानक बढ़ी मांग के चलते 421 पेट्रोल पंप अस्थायी रूप से बंद करने पड़े। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। राज्य में कुल 4,510 ईंधन आउटलेट हैं, जिनमें से बड़ी संख्या प्रभावित हुई। सामान्य दिनों में जहां पेट्रोल की बिक्री करीब 6,330 किलोलीटर होती है, वहीं शनिवार को यह बढ़कर 10,345 किलोलीटर तक पहुंच गई। डीजल की बिक्री भी 50% से अधिक बढ़ी। अधिकारियों के अनुसार, आपूर्ति में 10% बढ़ोतरी के बावजूद घबराहट में खरीदारी के कारण स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देशभर में ईंधन की 100% आपूर्ति सुनिश्चित है और नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक खरीदारी से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.