यह टेक्स्ट Unicode Hindi में ऐसे लिखा जाएगा 👇
सीमा सन्देश # रावलामंडी डंडी रोड स्थित वाटर वर्क्स के पास एक पंचर लगाने की दुकान में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने पर जुटी लोगों की भीड़ ने पुलिस थाना व पानी के टैंकर चालकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व टैंकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और टैंकरों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी अनुसार दुकान मालिक चेतराम अपने 18 वर्षीय बेटे राजेश कुमार के साथ दुकान पर टम्पू का टायर पंक्चर निकालने के टायर खोलने से पहले पूजा अर्चना करने की बात कही। इसके बाद जैसे ही पूजा के दौरान जलाई माचिस की तिल्ली जमीन पर गिरी तो जमीन पर बिखरे पेट्रोल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग टायरों में फैल गई। इसके कारण घटना के समय वहां काम कर रहा राजेश कुमार पुत्र चेतराम बावरी आग की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर के पंजे झुलस गए। उसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं ग्राहक ओमप्रकाश नायक सहित अन्य लोगों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। जब आगजनी की घटना हुई तो दुकान में रखे छोटे गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। मौके पर मौजूद टैंकर चालक शाह बरियाम खान ने स्थानीय युवकों की मदद से जलते सिलेंडर की आग बुझाई और उसे खाली स्थान पर रखा गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। इधर हादसे की सूचना पर एसआई गिरधारी सिंह, प्रशासक दिनेश सोनी व मंडी पटवारी राजकुमार मीणा, कांस्टेबल ओमप्रकाश रायका टीम सहित मौके पर पहुंचे। जेईएन रोहित छींपा ने बिजली आपूर्ति बंद करवाई।
Leave a Reply