जनसेवा हॉस्पिटल में सम्पूर्ण रोबोटिकघुटना प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध

सीमा सन्देश | श्रीगंगानगर
विश्व में घुटना प्रत्यारोपण के क्षेत्र में विशेष पहचान रखने वाली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सुविधा अब श्रीगंगानगर के डॉ. एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) में भी उपलब्ध हो गई है। इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी चिकित्सा क्रांति माना जा रहा है। टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया के विजन को साकार करते हुए जन सेवा हॉस्पिटल के हड्डी एवं जोड़ विभाग में यह अत्याधुनिक सुविधा शुरू की गई है। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम अरोड़ा के नेतृत्व में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम—डॉ. कमल अरोड़ा, डॉ. प्रदीप जांगिड़, डॉ. मनोज गोदारा, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. दीपांकर वैद और डॉ. आशीष छाबड़ा—इस प्रक्रिया को अंजाम देगी। डॉ. विक्रम अरोड़ा के अनुसार रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण में सटीकता अधिक होती है, रिकवरी तेज होती है, दर्द और रक्तस्राव कम होता है, बेहतर गतिशीलता मिलती है और इम्प्लांट की उम्र सामान्य घुटनों से कहीं अधिक होती है। वहीं डॉ. मोहित टांटिया ने कहा कि उनके अग्रज डॉ. विशु टांटिया एवं पूरी टीम क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published.