मलोट। पंजाब सरकार की संस्था मलोट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (मिमिट), मलोट के डायरेक्टर डॉ. जसकरण सिंह भुल्लर ने बताया कि संस्थान का स्टाफ पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है, जिसका परिणाम छात्रों की लगातार सफलताओं में दिखाई दे रहा है। संस्थान में अध्यापक और कोच के रूप में सेवाएं दे रहे मनकीरत सिंह औलख खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में वर्ष 2026 में आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की यूनिवर्सिटी स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने 14 पदक जीते। वहीं वर्ष 2025 में कबड्डी में कांस्य, क्रॉस कंट्री में स्वर्ण और एथलेटिक्स में 13 पदक हासिल किए। मनकीरत औलख ‘दशमेश बास्केटबॉल’ अकादमी का भी संचालन करते हैं, जहां से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। उनकी उत्कृष्ट कोचिंग के लिए मिमिट द्वारा उन्हें विशेष सम्मान दिया गया है।
Leave a Reply