तीस साल की दिव्यांका सिरोही का हुआ निधन

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने हरियाणवी एक्ट्रेस और डांसर दिव्यांका सिरोही के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर AICWA ने लिखा कि 30 साल की उम्र में दिव्यांका सिरोही के अचानक निधन की खबर से वे बेहद दुखी हैं। यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है। पोस्ट में आगे लिखा गया कि दिव्यांका ने हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत, टैलेंट और जुनून से खास पहचान बनाई थी। जब कोई कलाकार हमें छोड़कर जाता है, तो उसका दर्द बाकी कलाकार गहराई से महसूस करते हैं, क्योंकि एक कलाकार ही दूसरे कलाकार के संघर्ष, सपने और भावनाओं को सही मायने में समझ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.