ओवल फेस के लिए परफेक्ट सनग्लासेज

ओवल फेस शेप को सबसे संतुलित फेस शेप माना जाता है। इस चेहरे में नैचुरल बैलेंस और सॉफ्ट कर्व्स होते हैं, इसलिए लगभग हर तरह का सनग्लास इस पर अच्छा लगता है। यही वजह है कि ओवल फेस वाले लोगों के पास स्टाइलिंग के सबसे ज्यादा ऑप्शन होते हैं। सही फ्रेम का चुनाव आपके लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव, शार्प और स्टाइलिश बना सकता है, क्योंकि सनग्लास का काम चेहरे को बदलना नहीं बल्कि उसमें कॉन्ट्रास्ट और पर्सनालिटी जोड़ना होता है।

अपना फेस शेप पहचानने के लिए मिरर के सामने खड़े होकर बाल पीछे करें और लिपस्टिक या मार्कर से चेहरे की आउटलाइन बनाएं। अगर चेहरा हल्का लंबा दिखे और नीचे की ओर थोड़ा टेपर हो, तो आपका फेस शेप ओवल है।

ओवल फेस में कर्व्स ज्यादा होते हैं, इसलिए स्ट्रेट और एंगल वाले फ्रेम इस पर बेहद अच्छे लगते हैं। ये चेहरे को शार्प लुक देते हैं और सॉफ्ट फीचर्स में स्ट्रक्चर जोड़ते हैं, जिससे क्लासिक और कॉन्फिडेंट स्टाइल मिलती है।

ओवरसाइज्ड सनग्लास भी ओवल फेस पर आसानी से कैरी किए जा सकते हैं। ये चेहरे के संतुलन को और उभारते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के बोल्ड व ट्रेंडी लुक देते हैं।

अगर कुछ यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो जियोमेट्रिक फ्रेम जैसे हेक्सागन या ऑक्टागन बेहतरीन विकल्प हैं। ये सॉफ्ट कर्व्स में कॉन्ट्रास्ट लाकर मॉडर्न और फैशन-फॉरवर्ड लुक देते हैं।

कैट-आई फ्रेम भी ओवल फेस पर एलिगेंट और विंटेज टच देते हैं और हमेशा ट्रेंड में रहते हैं और ओवल फेस पर खासतौर पर आकर्षक लगते हैं। ये आंखों और गालों को हाइलाइट करते हैं और चेहरे को हल्का लिफ्टेड लुक देते हैं। अगर आप एलिगेंट, फेमिनिन और थोड़ा विंटेज स्टाइल चाहती हैं, तो यह एक परफेक्ट चॉइस है।

हालांकि ओवल फेस पर ज्यादातर फ्रेम अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। बहुत छोटे या नैरो फ्रेम चेहरे के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। इसके अलावा, बहुत पतले फ्रेम भी उतने प्रभावी नहीं लगते। रंगों की बात करें तो ब्लैक, ब्राउन और ग्रीन जैसे गहरे रंग ओवल फेस पर ज्यादा आकर्षक लगते हैं। हमेशा ऐसा फ्रेम चुनें, जो आपके चेहरे के साइज के अनुसार फिट बैठे।

ओवल फेस शेप आपके लिए एक प्लस पॉइंट है, क्योंकि आप कई तरह के स्टाइल आसानी से ट्राई कर सकते हैं। बस जरूरत है सही फ्रेम, सही साइज और थोड़े आत्मविश्वास की। सही सनग्लास आपके पूरे लुक को मिनटों में बदल सकता है और आपको भीड़ में अलग पहचान दिला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.