रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है।
जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर 2 का इंडिया नेट कलेक्शन 1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने 415.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,718.62 करोड़ पहुंच गया है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।
ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म; पुष्पा के दोनों पार्ट से कमाए 2192 करोड़
फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ कमाए, पहले पार्ट ने 1307, दूसरे ने 1718 करोड़ बटोरे
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3,025.97 करोड़ पहुंचा
5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने दुनियाभर में करीब 1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुए इसके सीक्वल धुरंधर 2 ने महज 26 दिनों के भीतर करीब 1,718.62 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह दोनों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3,025.97 करोड़ पहुंच गया है। खास बात यह है कि धुरंधर 2 अभी सिनेमाघरों में चल रही है।
पुष्पा-बाहुबली भी पीछे छूटी
धुरंधर ने कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा की अन्य बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा की दोनों पार्ट की कुल कमाई करीब 2,192 करोड़ के आसपास रही थी। पुष्पा ने करीब 350.10 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1,742.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे। वहीं, बाहुबली के दोनों पार्ट ने करीब 2,438 करोड़ का बिजनेस किया था। बाहुबली ने करीब 650.00 करोड़ और दूसरे पार्ट ने 1,788.10 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे।
Leave a Reply