प्रफुल्ल आईपीएल डेब्यू ओवरमें 3 विकेट वाले पहले बॉलर

हैदराबाद में खेले गए आईपीएल के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में कई रोमांचक पल और रिकॉर्ड देखने को मिले।

आईपीएल डेब्यू में प्रफुल्ल हिंगे ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। वहीं वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले आउट हुए। ईशान किशन के कैच के दौरान संदीप शर्मा और ध्रुव जुरेल आपस में टकरा गए।

साकिब हुसैन ने अपने आईपीएल डेब्यू में शानदार गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट झटके और बेस्ट डेब्यू बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने अश्विनी कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2025 में केकेआर के खिलाफ 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे। तीसरे स्थान पर प्रफुल्ल हिंगे रहे, जिन्होंने आज 34 रन देकर 4 विकेट लिए।अभिषेक शर्मा एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वे इस साल 18 पारियों में 7 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

उन्होंने रोहित शर्मा (2018) और संजू सैमसन (2024) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 32-32 पारियों में 6-6 बार शून्य पर आउट हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.