संतों की शोभायात्रा और सत्संग में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सीमा सन्देश # सूरतगढ़। महर्षि नवल पीठ के पीठाधीश्वर व नवल पंथ प्रवर्तक आचार्य श्री रामचरण दास कलौशिया के तृतीय परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। नवल आश्रम से संतों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई डॉ. अंबेडकर भवन पहुंची।
सत्संग समारोह अखिल भारतीय सतगुरु मात्रग नवल ऋषि धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरु गद्दीपति महाराज श्री चरण दास गुजराती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हरि चरण निर्भीक, आचार्य गणेश जावा, तर्ककर्ता आचार्य धर्मदास परखी, आचार्य रमेश खंडिया, महंत रमेश चौहान और आचार्य गुरु चरण मुमुक्ष सहित अनेक संतों ने प्रवचनों से मार्गदर्शन किया।
राजकुमार सिरसिया व आचार्य वेद प्रकाश परवाना के संचालन में आयोजित इस उत्सव में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली से आए श्रद्धालुओं ने शिरकत की और आचार्य रामचरण दास कलौशिया के जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। आचार्य मनिंदर पारस ने संतों का सम्मान किया, वहीं आचार्य हंसराज भारती व आचार्य शशि साहिल ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान भव्य भंडारा व रात्रि जागरण भी हुआ।
Leave a Reply