रायसिंहनगर: सहकारी समिति नेएमएसपी पर फसल खरीद शुरू

सीमा सन्देश # रायसिंहनगर। समर्थन मूल्य पर सरसों और चना की खरीद के लिए लखाहाकम और भादवांवाला के बाद अब क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य केंद्र गौण मंडी रायसिंहनगर में भी चना खरीद की शुरुआत हो गई है। केवीएसएस के चेयरमैन राकेश ठोलिया, संचालक मंडल सदस्यों एवं समिति अधिकारी कर्मचारियों ने फसल विक्रय के लिए आए किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। किसान जगराम बाना, बृजलाल, हनुमान बाना 42 एनपी व गुरमेल सिंह गिल बगीचा, सुखजीत कौर से 339 बैग चना खरीद की गई।

चेयरमैन राकेश ठोलिया ने किसानों से पंजीयन करवाकर एमएसपी का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग और बाजार भाव में अंतर होने के कारण राजफैड से रायसिंहनगर के लिए 500 टोकन और बढ़वा दिए गए हैं। इस दौरान मुख्य व्यवस्थापक योगेश अग्रवाल, समिति उपाध्यक्ष जसकरण सिंह बराड़, संचालक मंडल सदस्य ओमप्रकाश जाखड़, नोपाराम मेघवाल, धनपत जांदू, वेयरहाउस मैनेजर कुलदीप सिंह, समिति लेखापाल बाबूलाल बिश्नोई, खरीद प्रभारी राजू सिंह, विनोद यादव, समिति कर्मचारी रामस्वरूप कुमावत, दिनेश हुड्डा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.