बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन्

सीमा सन्देश # श्रीगंगानगर। बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी में गुरुवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। समारोह में बच्चों के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रशासनिक अधिकारी एके पांडे, प्राचार्य नलिनी धींगड़ा व प्रधानाध्यापिका रितु तिवारी ने यूकेजी के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.