सीमा सन्देश # श्रीगंगानगर। बिहाणी चिल्ड्रन्स एकेडमी में गुरुवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया। समारोह में बच्चों के अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।...