रोजडी ग्राम सेवा सहकारी समिति में खरीद केंद्र रोजड़ी पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद प्रारंभ की गई। अध्यक्ष विजेंद्र भाम्भू ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए केंद्र पर 123 किसानों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। किसान लालचंद पूनिया द्वारा शनिवार को क्रय केंद्र पर 140 बैग गेहूं तुलवाया गया। किसान का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विजेंद्र भाम्भू, जीकेएस जिला महासचिव वीरदीप सिंह, कृषि उपज मंडी से मोहनलाल, राजेंद्र सिंह शेखावत, कुलदीप इण्दलिया, प्रभु शर्मा, अमरसिंह सहारण, समिति व्यवस्थापक रमेश पूनिया, प्रभु खिलेरी, राजपाल सेवटा, रॉबिन वर्मा, प्रभारी दीपक गौड़, पृथ्वीराज धतरवाल उपस्थित रहे। ग्राम सेवा सहकारी समिति रोजडी पर गेहूं, चना, सरसों के रजिस्ट्रेशन जारी हैं। किसान रोजडी ग्राम सेवा सहकारी समिति पर गेहूं, चना, सरसों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
सीमा सन्देश # रावलामंडी। स्लॉट प्रक्रिया के समाधान के बाद पुरानी प्रक्रिया के तहत गेहूं खरीद शुरू करने के सरकार के आदेश के बाद शनिवार को रावला धान मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई। किसान परवेज कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी 8 केएनडी से सरकारी खरीद शुरू करने पर उन्हें माला पहनाई गई। इस दौरान कृषि मंडी सचिव नरेंद्र इन्दलिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिहाग, सचिव भंवर पारीक, उपाध्यक्ष उदाराम माहिया, कुलवीर बेनीवाल सहित मंडी के व्यापारी और किसान मौजूद रहे। नीलकंठ इंटरप्राइजेज पर गेहूं की पहली ढेरी की खरीद हुई।
Leave a Reply