विराट कोहली (नाबाद 69) और देवदत्त पड्डिकल (61) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 26 गेंद शेष रहते छह विकेट से शिकस्त दी। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB को दूसरे ओवर में फिल सॉल्ट (8) के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन इसके बाद देवदत्त पड्डिकल ने विराट कोहली के साथ पारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। पड्डिकल ने 26 गेंदों में सात चौके और चार छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 31 रन जोड़े। RCB ने 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोहली ने 38 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए, जबकि टिम डेविड 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले SRH की ओर से ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की तूफानी पारियों की बदौलत टीम ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए। ईशान किशन ने 38 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के लगाए। RCB के लिए जैकब डफी ने तीन विकेट लिए, जबकि रोमारियो शेफर्ड को दो सफलता मिली।
Leave a Reply