हादसा : टायर फटने से एंबुलेंस पलटी

बाल-बाल बचे मरीज व परिजन सीमा सन्देश | रतनगढ़
चूरू के संगम चौराहे के पास मेगा हाईवे पर देर रात 108 एंबुलेंस का टायर फट गया, जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। हादसे के समय चूरू के डीबी अस्पताल से हृदय रोगी रामदेवाराम (70) को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया जा रहा था। एंबुलेंस में पायलट विनोद कुमार, ईएमटी बीरमाराम सहित मरीज का पुत्र और पुत्रवधू सवार थे। टायर फटने के बाद एंबुलेंस बेकाबू होकर सर्विस रोड के डिवाइडर पर चढ़ गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने पर रतनगढ़ के जिला जालान अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस मौके पर भेजी गई, जिसके माध्यम से मरीज को बीकानेर रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.