हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट, सेक्शनआॅफिसर व अन्य पदों पर निकली नौकरी

Andhra pradesh job news

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा जारी इस भर्ती में सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, डेटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट और ऑफिस सबऑर्डिनेट सहित कुल 300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। कैसे होगा चयन: सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, एग्जामिनर और ऑफिस सबऑर्डिनेट पदों के लिए चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर होगा। सीनियर सिस्टम ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, टाइपिस्ट, कॉपीिस्ट और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए सीबीटी केवल स्क्रीनिंग के लिए होगी, जबकि अंतिम चयन टाइपिंग, शॉर्टहैंड या प्रैक्टिकल स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। कौन कर सकता है आवेदन: अनुभाग अधिकारी/सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए लॉ में डिग्री अनिवार्य है। सीनियर सिस्टम ऑफिसर के लिए बीटेक या एमएससी कंप्यूटर के साथ 5 साल का अनुभव जरूरी है। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए कंप्यूटर में डिग्री और अंग्रेजी टाइपिंग 45 शब्द प्रति मिनट होना जरूरी है। सहायक/परीक्षक/स्टेनोग्राफर/यूडी स्टेनोग्राफर के लिए किसी भी विषय में डिग्री जरूरी है, जबकि स्टेनोग्राफर के लिए शॉर्टहैंड और टाइपिंग भी जरूरी है। टाइपिस्ट/कॉपीिस्ट के लिए डिग्री के साथ अंग्रेजी टाइपिंग 45 शब्द प्रति मिनट। डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कंप्यूटर साइंस में डिग्री और 45 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग जरूरी है। कार्यालय अधीनस्थ पद के लिए केवल 7वीं पास। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज मेंस परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपना प्रवेश पत्र 6 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर आना आवश्यक है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा हरिद्वार में एकल परीक्षा केंद्र परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार पर आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.