देवेंद्र बाल भारती के सितारों ने रचा इतिहास, निकाली विजय रैली

vijaynagar

सीमा सन्देश # श्रीविजयनगर। स्थानीय देवेंद्र बाल भारती स्कूल ने कक्षा 12वीं के बोर्ड परिणामों में एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में विद्यालय द्वारा शहर के मुख्य मार्गों से भव्य “विजयोत्सव रैली” निकाली गई। रैली के दौरान 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 59 मेधावी विद्यार्थियों का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह जलपान की व्यवस्था कर टॉपर्स का सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधक तरुण तनेजा ने बताया कि उपखंड में यह पहली बार है जब एक ही विद्यालय के 59 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर और 18 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें गौरव तनेजा 98.67%, पलक 98.20%, डिम्पल 98.00%, निषिता 98%, हिमांशु व रीना बारुपाल 97.40%, कोमल 97.20%, प्रिया 97.00%, हर्षित व इश्मीत कौर 96.60%, प्राची व अमनवीर 96.40%, रीत तनेजा व रीना 95.60%, ज्योति व स्नेहा 95.20% तथा तमन्ना राणा व विनीत शर्मा 95% ने कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा कोमल, अरमान खान, अंकित कुमार मीना, धीरज, जशनप्रीत कौर, दीपिका, प्रांजल, अभिमन्यु, आरती, वर्मा, दृष्टि शर्मा, यशिका, जय पुरी, आस्था, जयपाल, गौरव, अर्चना गोदारा, मनिषा चौधरी, लक्ष्मी, जगदीप, अनुराग, नेहा, भूमि, नूर, अल्का, कर्ण, पूजा, रतनजोत, तरुण कुमार, पलक, भूपेश, चंचल, दीप्ति, कशिश, पंकज, सिमरजोत, लक्ष्मी, रितिक, नमनजोत, निशा कंवर और तरुण कुमार ने भी 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.