चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 29 अप्रैल से चल रहे अखिल भारतीय सैनिक स्कूल हॉकी टूर्नामेंट 2026 (ग्रुप ‘सी’) का शुक्रवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मेजबान सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 और अंडर-17 दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के जनसंपर्क अधिकारी बाबू लाल शिवरान ने बताया कि समापन समारोह स्कूल परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं टीम रही। अंडर-15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कैडेट हर्षित यादव, चित्तौड़गढ़; अंडर-17 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कैडेट हितेश महला, चित्तौड़गढ़; अंडर-15 सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर कैडेट अमोग सिंह, मैनपुरी; अंडर-17 सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर कैडेट मोहित, चित्तौड़गढ़ को चुना गया। संयोजक विकास चौबे ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान की। पांच सैनिक स्कूलों के बीच हुई कड़ी टक्कर: शिवरान ने बताया कि इस ग्रुप स्तरीय टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के पांच सैनिक स्कूलों ने हिस्सा लिया। तीन दिन तक चले मुकाबलों में चित्तौड़गढ़ के कैडेटों ने दोनों वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने बताया कि ओवरऑल चैंपियन सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ अंडर-15 व अंडर-17 दोनों में रही। वहीं अंडर-15 उपविजेता सैनिक स्कूल मैनपुरी, उत्तरप्रदेश तथा अंडर-17 उपविजेता सैनिक स्कूल अमेठी, उत्तरप्रदेश रहा। खेल सिखाता है अनुशासन और नेतृत्व: समापन समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक फिटनेस नहीं, बल्कि मानसिक विकास और सामाजिक मेल-जोल का माध्यम भी है। सैनिक स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित युवाओं की पाठशाला है। खेल के मैदान में अनुशासन, संयम, टीम भावना और नेतृत्व सीखते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ बना अखिल भारतीय हॉकी चैंपियन

Leave a Reply