जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति वाला देश है, जिसे सही दिशा देना बेहद जरूरी है। वे आदर्श विद्या मंदिर, राजापार्क में नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदर्श विद्या मंदिर संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें संस्कारित नागरिक बनाने का कार्य कर रहा है और बदलते समय के साथ अब अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। नए सत्र से प्रदेश के पहले सीबीएसई इंग्लिश मीडियम आदर्श विद्या मंदिर की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभागार का लोकार्पण कर उत्कृष्ट छात्रों और भामाशाहों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शक बनकर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं। उन्होंने अंत्योदय अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय केवल शिक्षा केंद्र नहीं, बल्कि नैतिक मूल्य और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना विकसित करने के माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की युवा नीति के तहत पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है और वर्तमान कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।
युवा शक्ति को सही दिशा देना जरूरी

Leave a Reply