भादरा : जलभराव से परेशान लोग गंदे पानी में बैठे, 7 दिन में समाधान का आश्वासन

bhadra

भादरा स्थित एलबीएस स्कूल के पास लंबे समय से जलभराव व सीवरेज की समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन करते हुए गंदे पानी में बैठकर धरना दिया। समस्या के चलते क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, वहीं स्कूल आने-जाने वाले बच्चों व आसपास के व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व विधायक डॉ. सुरेश चौधरी ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन समाधान नहीं होने पर उन्होंने नागरिकों के साथ मिलकर धरना दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और लिखित आश्वासन दिया कि कार्य तुरंत शुरू कर 7 दिन में स्थायी समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.