भाजपा की जीत पर भारी उत्साह

जयपुर। विधानसभा चुनावों के नतीजों में भाजपा की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता पर सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रीगंगानगर जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया ने प्रदेशाध्यक्ष मदन जी राठौड़ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता स. अजयपाल सिंह और विजेन्द्र पूनिया भी मौजूद थे। प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का तांता लगा रहा। मिठाई खिलाकर इस प्रचंड जीत का जश्न मनाया। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विजय भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का परिणाम है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा प्रमुख और उत्साही कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का उत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.