आईपीएल के बीच में चोटिल हो रहे खिलाड़ी, फिल साल्ट इंग्लैंड लौट

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट चोटिल होने की वजह से तीन मैचों से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। उंगली में चोट लगने के कारण साल्ट बाहर हैं और उसकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल को खेलने का मौका मिल रहा है। वह विराट कोहली के साथ ओपनिंग कर रहे हैं। इस चोट का स्कैन कराने के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते समय चोट लगी थी। उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। उस मुकाबले में साल्ट ने सिर्फ 38 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली थी। ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से अनुबंधित साल्ट इंग्लैंड के टीम प्रबंधन के अनुरोध पर स्वदेश लौट गए हैं और उनकी उंगली का स्कैन किया गया है। साल्ट ने मौजूदा आईपीएल में छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट चोटिल होने की वजह से तीन मैचों से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। उंगली में चोट लगने के कारण साल्ट बाहर हैं और उसकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल को खेलने का मौका मिल रहा है। वह विराट कोहली के साथ ओपनिंग कर रहे हैं। इस चोट का स्कैन कराने के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट को 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते समय चोट लगी थी। उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। उस मुकाबले में साल्ट ने सिर्फ 38 लुंगी नगीडी के भी लगी चोट : आईपीएल में 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान गंभीर सिर और गर्दन में चोट लगी। कैच लेने की कोशिश में गिरने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि चोट गंभीर नहीं थी। उन्होंने ठीक होने का अपडेट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.