सीमा सन्देश # हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सेक्टर-6 स्थित सामुदायिक केंद्र में हुई बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ संरक्षक कुंज बिहारी महर्षि, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता चिरंजीलाल शर्मा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष गिरीराज शर्मा, वरिष्ठ एडवोकेट एवं पब्लिक नोटेरी ओमप्रकाश वशिष्ठ तथा भीमसेन पारीक व शंकरलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि 19 अप्रैल को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित भगवान श्री परशुराम चौक पर प्रातः 7:30 बजे सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर बाद शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
परशुराम चौक की सजावट का दायित्व शांतिप्रकाश बिस्सा, गोपाल शर्मा (शेरु) और नरेश पुरोहित को सौंपा गया है, जबकि पूजा-अर्चना कार्यक्रम का प्रभारी एडवोकेट मनोज शर्मा को बनाया गया है। शोभायात्रा के सफल संचालन के लिए युवा राजीव मिश्रा, विजय कुमार शर्मा, एडवोकेट हिमांशु शर्मा, गोपाल शर्मा (शेरु), लोकेश शर्मा, पवन ओझा, कमल शर्मा, प्रवीण सारस्वत, पुरुषोत्तम कौशिक, विपिन शर्मा, ओमप्रकाश शौर्य, विनोद शर्मा, नीपेन शर्मा, गजानंद शर्मा, विजय बिस्सा, एडवोकेट पंकज शर्मा, मुकेश महर्षि और एडवोकेट हेमंत जौल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply