फुटबॉल टूर्नामेंट: सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ बना चैंपियन

sports update

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आयोजित अखिल भारतीय आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) फुटबॉल टूनार्मेंट (अंडर-14 बालिका वर्ग) का शुक्रवार को समापन हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभाशाली छात्राओं ने खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस खेल प्रतियोगिता में चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल की टीम चैंपियन बनी। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेμिटनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का शुभारंभ गत 6 मई को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.