प्रस्तावित कचरा प्लांट पर रात को पुलिस जाब्ता देख भड़केग्रामीण, बोले ‘जान दे देंगे पर प्लांट नहीं लगने देंगे

Sgnr garbage plant

सीमा संदेश, श्रीगंगानगर। नेतेवाला में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना को लेकर नगर परिषद द्वारा पुलिस जाप्ते के साथ शुक्रवार शाम को पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में दो वाहनों ने मौके का मुआयना किया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और गांव में मुनादी करवाई गई, साथ ही सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल किए गए। पुलिस द्वारा किए गए मुआयने और प्रशासन द्वारा बल के जरिए कचरा प्लांट लगाने की आशंका के चलते शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए। आंदोलन आज से 6-जेड क्षेत्र में भी शुरू हो गया है। एक ओर नेतेवाला में नई नींव का विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी ओर 6-जेड और आसपास की कॉलोनियों के बाशिंदों ने रविवार से आर-पार की लड़ाई छेड़ने की घोषणा की है। राजकुमार सैनी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ऐलान किया कि अब एक भी कचरा गाड़ी गांव की सीमा में प्रवेश नहीं करने दी जाएगी। धरने पर ही भोजन और रात गुजारने की व्यवस्था की गई है। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी देते हुए कहा कि जान दे देंगे लेकिन नहर किनारे कचरा नहीं डालने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन चोरी दरवाजे से काम शुरू करना चाहता है, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। प्रदर्शन के दौरान विधायक जयदीप बिहाणी भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर से वार्ता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.