जल्द शिफ्ट होगा चक6 जैड का डंपिंग पॉइंट

इधर चक 6-जैड में कचरा डालने के विरोध में पिछले कई दिनों से ‘कचरा हटाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों के कड़े रुख के कारण शहर का कचरा वहां नहीं डाला जा पा रहा था। काफी दिनों से बनी इस समस्या को देखते हुए मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने धरना स्थल पर पहुंच ग्रामीणों से मुलाकात की।

संघर्ष समिति के राजकुमार सैनी ने बताया कि कलक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही कचरा डंपिंग पॉइंट को नेतेवाला में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सैनी के अनुसार इस दौरान कलक्टर ने सार्वजनिक रूप से कहा कि आज तक नगरपरिषद अधिकारियों ने प्रशासन को सही जानकारी नहीं दी, इसी कारण समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया। अब जल्द ही इसका स्थाई समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.