सीमा संदेश # सरदारशहर ग्राम लिखमादेसर में भक्ति, आस्था और सेवा के अद्भुत संगम का साक्षी बन रहा है। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्री राम कथा ने पूरे क्षेत्र को राममय कर दिया है। कथा वाचक दंडी स्वामी श्री शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने अहिल्या उद्धार, जनकपुर आगमन और पुष्पवाटिका जैसे प्रसंगों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसी पावन अवसर पर पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा अपने पिता स्वर्गीय मालूराम तिवाड़ी एवं माता स्वर्गीय रामप्यारी तिवाड़ी की पुण्य स्मृति में करवाए गए मुख्य द्वार के निर्माण का लोकार्पण श्री मद दंडी स्वामी रामानंद तीर्थ जी महाराज, श्री मद दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रम जी महाराज एवं रामहंस सोमनाथ जी महाराज के द्वारा सम्पन्न किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदारशहर विधायक पंडित अनिल भंवरलाल शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री हंसो जी गोपाल गौशाला ट्रस्ट, लिखमादेसर के लिए भामाशाहों ने लाखों रुपये का सहयोग दिया। मनोहरी देवी, ओमप्रकाश बनवारीलाल पांडिया, भंवरलाल किशनलाल देवीलाल तिवाड़ी, अमरचंद जोशी, संतोष मनोज बैद, बजरंग लाल जोशी, भादो देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने गौसेवा में भागीदारी निभाई।
Leave a Reply