श्रीगंगानगर जिला केमिस्ट अलायंस ने पूर्ण बंद का निर्णय लिया है। सीमा सन्देश # श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिला केमिस्ट अलायंस की बैठक पंचायती धर्मशाला में अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें 20 मई को देशव्यापी केमिस्ट्स बंद को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री से रिटेल व होलसेल कारोबार प्रभावित हो रहा है और नकली दवाओं को बढ़ावा मिल रहा है, इसलिए सरकार द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री बंद की जानी चाहिए। कॉरपोरेट्स द्वारा दिया जा रहा भारी डिस्काउंट न्यायसंगत नहीं है और नकली दवाओं से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कोविड जीएसआर-220 दिनांक 26-03-2000 को वापस लेने की मांग भी की। महासचिव मदन अरोड़ा ने कहा कि ई-फार्मेसी कॉरपोरेट कंपनियां छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व पर सीधा हमला कर रही हैं, जिससे भविष्य में स्थानीय केमिस्ट शॉप्स इतिहास बनकर रह जाएंगी। यह बंद सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है। प्रवीण धींगड़ा ने इस आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 मई को श्रीगंगानगर जिले में सभी केमिस्ट्स शॉप बंद रहेंगी और प्रातः 11 बजे पंचायती धर्मशाला में एकत्रित होकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर महावीर राठी, नवीन गुप्ता, नवीन अग्रवाल, नवीन कालड़ा, सुरेन्द्र बुटी, जुगल कालड़ा, शंकर आहुजा, अजय अग्रवाल, देवेंद्र अदलखा, अमित धींगड़ा, गौरव मित्तल, संजय कुक्कड़, दीपक बंसल, मनीष गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे और आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल 20 को

Leave a Reply