उड़ान-2026 : प्रतिभा सम्मान और कॅरिअरमार्गदर्शन से छात्राओं को मिली नई दिशा

श्रीगंगानगर। बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने और करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘उड़ान-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा न्यास अध्यक्ष अमरचंद बोरड़ द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उन्होंने छात्राओं को निरंतर प्रगति करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ कोच डॉ. शिव कटारिया ने करियर चयन के वैज्ञानिक तरीकों और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ सही दिशा चुनने की सीख दी। महाविद्यालय निदेशक डॉ. संजय अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 500 से अधिक छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं डॉक्यूमेंट फोल्डर देकर सम्मानित किया गया। सचिव नरेश जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्राचार्य डॉ. पंकजलता ने आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन डॉ. निक्की शर्मा ने किया। प्रबंधन समिति, स्टाफ, छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.