अनदेखी: मानकों की पालना नहीं होनेपर एडीजे ने मौके पर करवाए चालान

सीमा सन्देश # श्रीगंगानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश सुथार, सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश की निगरानी में शुक्रवार को बाल वाहनियों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ जिला परिवहन कार्यालय व ट्रैफिक पुलिस की टीम मौजूद रही। एडीजे सुथार ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा त्रैमासिक स्तर पर बाल वाहनियों के निरीक्षण के निर्देश प्रदान किए गए हैं। इसके तहत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार बाल वाहनियों का निरीक्षण किया गया।

किसान चौक/सूरतगढ़ बाईपास से गुजरने वाली बाल वाहनियों में से कुछ बाल वाहनियां निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित नहीं मिलीं। इस पर आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस द्वारा मौके पर ही कुछ बाल वाहनियों के चालान कर उन्हें निर्धारित मानकों को पूरा करने के निर्देश प्रदान किए गए। एडीजे रवि प्रकाश सुथार ने बताया कि कुछ बाल वाहनियों के चालकों के साथ समझाइश करने के साथ…बाल वाहनियों का निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन करने और आवश्यक दस्तावेजात पूरे करने के भी निर्देश दिए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बलराज ने बताया कि जिन बाल वाहिनी चालकों द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा नहीं किया गया, उनके चालान किए जाएंगे। उन्होंने जिले के समस्त स्कूल संचालकों व बाल वाहिनी चालकों से अपील की कि वे बाल वाहनियों के तमाम दस्तावेजात सहित निर्धारित मानकों को पूरे कर लें, अन्यथा वाहनों के चालान करने के साथ वाहन जब्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.