पंजाब में लंबे समय से खेती गेहूं–धान के चक्र पर आधारित रही है, लेकिन घटती जमीन, बढ़ती लागत और बदलते मौसम के कारण यह खेती छोटे किसानों के लिए अब मुश्किल होती जा रही है। ऐसे में कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेती के साथ-साथ अन्य व्यवसाय अपनाने की सलाह दे रहे हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय...
