महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जयंतीपर सुखमणी साहिब पाठ आयोजित’

ghadsana

सीमा संदेश # घड़साना। अनूपगढ़ रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में रामगढ़िया समाज द्वारा महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के 303वें जन्मदिवस उपलक्ष्य में श्रद्धा व उत्साह के साथ श्री सुखमणी साहिब का पाठ रखा गया। इसके बाद भाई शेर सिंह रामगढ़िया ने कथा-विचार प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर समाज के मुखपत्र ‘रामगढ़िया वर्ल्ड’ अखबार का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका प्रशासक संदीप ढिल्लों ने कहा कि रामगढ़िया समाज सदैव सेवा और एकता का प्रतीक रहा है और यह अखबार समाज की गतिविधियों को नई पहचान देगा। लखविंदर पदम और कुलवंत सिंह जंडू ने बताया कि यह समाचार पत्र युवाओं को जोड़ने, जागरूकता फैलाने और संगठन को मजबूती प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान समाज के प्रधान वीर सिंह, सचिव जसवंत सिंह, संरक्षक हरजीत चानी, लखविंदर सिंह निक्कू, जगजीत जंडू, अमृतपाल सिंह, सुखचरण सिंह, छिंदर सिंह ठेकेदार और बलबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगत के लिए चाय-नाश्ते का लंगर बरताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.