ग्रामीणों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर किया समाधान

khajuwala

सीमा संदेश # खाजूवाला। ग्राम रथ अभियान मंगलवार को खाजूवाला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 5 केवाईडी पहुंचा। यहां उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल की अध्यक्षता में संध्या चौपाल आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संध्या चौपाल में कुल 15 परिवाद प्राप्त हुए। उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत सभी अधिकारियों को निर्धारित गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। रथ के साथ कला जत्था भी मौजूद रहा, जिसने सरकारी योजनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। इस दौरान अभियान से जुड़े 14 विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम रथ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ के माध्यम से किसानों को खेती की नई और आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में तहसीलदार राजकुमारी बिश्नोई, नायब तहसीलदार हनुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीमा संदेश # सरदारशहर। विकसित राजस्थान के संकल्प को लेकर संचालित ग्राम रथ अभियान मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अड़सीसर और कंवलासर सहित विभिन्न गांवों में पहुंचा। पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया। रिणवां ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में बिजली-पानी की स्थिति में सुधार हुआ है और विकास कार्यों में तेजी आई है। कंवलासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जहां प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रामकुमार वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि गौरीशंकर शर्मा, सीबीईओ बाबूलाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सीमा संदेश # खाजूवाला। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों के कब्जे से 4.34 ग्राम स्मैक और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना खाजूवाला के सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव 22 केवाईडी के पास दबिश देकर गौतम (24) पुत्र मनीराम, निवासी करणी कॉलोनी खाजूवाला और गोपीराम (27) पुत्र चुन्नीलाल, निवासी 7 पीएचएम खाजूवाला को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ संजय बिश्नोई उर्फ सेठी, निवासी चक 12 केएनडी घड़साना से लाने की जानकारी दी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला के लिए भूमि आवंटन की घोषणा पर ओड समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनूपगढ़ ओड समाज जिला अध्यक्ष बनवारीलाल मोयल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग बसों द्वारा जयपुर पहुंचे। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी उदयकरण दान चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सियाग, सहायक कृषि अधिकारी सुभाष, प्रशासक सीता गोदारा, ग्राम विकास अधिकारी प्रहलाद बिश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.