श्रीगंगानगर। भगत सिंह फल-सब्जी मंडी रेहड़ी यूनियन के संभाग महामंत्री पवन गौतम, जिलाध्यक्ष किशोरी पचेरवाल एवं सह सचिव रोहित शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को फल-सब्जी रेहड़ी विक्रेताओं ने कृषि उपज मंडी समिति (फल-सब्जी एवं वन उपज) के सचिव को ज्ञापन सौंपकर थोक व्यापारियों द्वारा पैकिंग सामग्री के वजन के नाम पर की जा रही कथित नाजायज वसूली पर रोक लगाने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि इससे गरीब रेहड़ी विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पवन गौतम ने बताया कि मंडी प्रशासन, व्यापारियों और यूनियन के बीच 22 दिसंबर 2021 को लिखित समझौता हुआ था। इसके अनुसार जूट के बारदाने को छोड़कर लकड़ी के क्रेट, गत्ता, रस्सी सहित अन्य पैकिंग सामग्री का वजन कुल वजन में से घटाकर शुद्ध वजन के आधार पर भुगतान तय किया जाना था। बावजूद इसके कई थोक व्यापारी अब भी समझौते का पालन नहीं कर रहे हैं और पैकिंग सामग्री का पैसा भी महंगे फलों की कीमत के हिसाब से वसूल रहे हैं।

Leave a Reply