सीमा सन्देश # पदमपुर। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बीके वंदना बहन के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के अलावा शिवालिक चिल्ड्रन एकेडमी 25 बीबी, शहीद कैप्टन नवपाल सिंह सिद्धू विद्यालय, गिल कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर राजयोग एवं रिसर्च फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग माउंट आबू की मेडिकल विंग के सहयोग से कार्यक्रम हुए। यहां पहुंची वैन के माध्यम से फिल्म दिखाकर बताया गया कि नशा किस तरह से बर्बादी का जहर बन रहा है।
बीके वंदना ने बताया कि लाखों लोग नशा मुक्त अभियान का हिस्सा बनकर जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प ले रहे हैं। शिवालिक चिल्ड्रन एकेडमी की प्रधानाचार्य सुनीता बिश्नोई ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के मिशन को समाज हित वाला बताया। प्राचार्य नीलम त्रिपाठी ने ब्रह्माकुमारीज बहनों द्वारा इस अभियान को संचालित कर समाज में जन चेतना की क्रांति लाने के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply